भोपाल। हम आपको बता दें मध्य प्रदेश मैं बाढ़ की स्थिति बनी हुई है देकर के निचले इलाकों में पानी घुसा जा रहा था । हम आपको बता देंगे नर्मदा मैया भी उफान पर हैं होशंगाबाद में सेना बुलाने की नौबत आ चुकी है। मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। नर्मदा और उसकी सहायक कई नदियां उफान पर हैं। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी से बात कर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया है।
Shivraj Singh Chauhan spoke to Prime Minister Narendra Modi regarding flood
शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री से बात की है और पूरी जानकारी दी गई है। प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की जानकारी पूरी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री को बताई गई है ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी रहे हम आपको बता देंगे 48 घंटे से बहुत ज्यादा बारिश हो रही मध्य प्रदेश इसको लेकर सीएम शिवराज ने बालाघाट में तीन लोगों के एयरलिफ्ट की भी जानकारी पीएम मोदी को दी है। सीएम शिवराज ने पीएम को जानकारी दी है कि प्रशासन ने पूरा प्रयास करके लोगों की जान की हिफाजत की है। प्रदेश के 411 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, नर्मदा जी ने 1999 की बाढ़ के रिकॉर्ड तोड़े हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में सभी बांधों के भरने से गेट खोल दिए गए हैं। इससे नदियों का जलस्तर और ज्यादा बढ़ गया है। होशंगाबाद, नरसिंहपुर, सीहोर, भोपाल सहित अन्य जिलों के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। शिवराज सिंह सरकार की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने होशंगाबाद और सीहोर में राहत कार्यों के लिए सेना को बुला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने समस्या से जूझ रहे इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है।

