मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (MP By Election Result) के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। नतीजों से तय हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में सत्ता पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बने रहेंगे या कांग्रेस नेता कमल नाथ की एक बार फिर वापसी होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस के तत्कालीन 22 विधायकों ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके कारण कमल नाथ सरकार गिरी और उपचुनाव की नौबत आई। इन 28 विधानसभा सीटों में से 27 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। शिवराज को अपनी सरकार बनाए रखने के लिए 9 सीटों पर जीत दर्ज करना जरूरी है। मध्य प्रदेश में इससे पहले इतनी सीटों पर उपचुनाव नहीं हुए हैं।
LIVE UPDATE – 2020
BJP – 12 (60,000 votes) INC-2 (38,000 votes) BSP- 0(2,000) = 14/28seats
कमल नाथ-दिग्विजय सिंह की साख की भी परीक्षा
उपचुनाव के परिणाम जितने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं, उतने ही कांग्रेस के लिए भी। इनके परिणामों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य निर्भर करेगा। पार्टी को सत्ता में वापस लाने में ये जोड़ी सफल रही तो दोनों नेताओं का कद राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा और हार मिली तो दोनों के सियासी सफर पर ब्रेक भी लग सकता है। ऐसा होने पर प्रदेश में कांग्रेस की नई पीढ़ी को आगे आने का मौका मिलेगा।
12 मंत्रियों का भविष्य होगा तय
इस उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित 355 उम्मीदवारों की किस्मत का भी फैसला होगा। इमरती देवी, डॉ.प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, एदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र सिंह यादव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, बिसाहूलाल सिंह, गिर्राज डंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया चुनाव मैदान में हैं।
- Cocktail 2 Box Office Collection (2026): Cast, Budget, Release Date, Story, Download and Streaming Updates
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1

