मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्यसभा सांसद सिंधिया प्रदेश में उपचुनाव प्रचार में लगातार सभाएं कर रहे हैं। – फाइल फोटो
- मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, इनमें ग्वालियर-चंबल की 16 सीटें
- स्टार प्रचारकों की सूची में भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी नहीं हैं, सिंधिया समर्थक कोई नेता भी शामिल नहीं
मध्य प्रदेश में करीब सात महीने पहले कांग्रेस की सरकार गिराकर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में
हालांकि, उनका नाम 10वें नंबर पर है। कांग्रेस ने इसे लेकर उन पर तंज कसा है। पार्टी का कहना है कि मतलब निकलने पर अब सिंधिया को दरकिनार कर दिया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा, ‘भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का एक भी समर्थक शामिल नहीं, खुद सिंधिया का नाम 10वें नंबर पर। कल डिजिटल रथ से भी गायब थे। कांग्रेस में चुनाव अभियान समिति के प्रमुख थे। क्या हालत हो गई भाजपा में? भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी गायब हैं?’
28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम भी नहीं है। माना जा रहा है कि उपचुनाव प्रचार में केंद्रीय नेतृत्व दूरी बनाकर चल रहा है। लिस्ट में भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का नाम भी नहीं है, लेकिन स्थानीय नेता इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची
- Cocktail 2 Box Office Collection (2026): Cast, Budget, Release Date, Story, Download and Streaming Updates
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1

