भोपाल। कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर मैं भी बनूंगा मयार्दा पुरुषोत्तम कैंपेन शुरू किया गया है। माना जा रहा है कि यह कैंपेन भाजपा के मैं भी शिवराज कैंपेन के जवाब में शुरू किया गया है। कैंपेन में कांग्रेस ने कमलनाथ को मर्यादा पुरुषोत्तम बताते हुए कहा है कि यह लड़ाई सत्ता हरण करने वाले साधु (रावण) और मर्यादा पुरुषोत्तम (श्रीराम) के बीच है।
सोशल मीडिया पर कैंपेन को लॉन्च करते हुए एक पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की फोटो लगाकर लिखा गया है कि मैं भी बनूंगा मर्यादा पुरुषोत्तम। इस पोस्टर के जरिए पार्टी ने भाजपा को सत्ता हरण करने वाला रावण बताया है
कांग्रेस ने कहा कि उपचुनावों की लड़ाई सत्ता हरण करने वाले रावण और मयार्दा पुरुषोत्तम के बीच है।
वहीं, ‘मैं भी शिवराज’ कैंपेन पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया था। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में कोविड- 19 का संक्रमण बढ़ रहा है। 7 महीने में 1 लाख से ज्यादा संक्रमित आ चुके हैं। ढाई हजार के करीब मौतें हो चुकी हैं। किसानों की आत्महत्याओं का अंतहीन सिलसिला जारी है, फिर भी ‘मैं भी शिवराज’ या यूं कहें आप ही हैं यमराज,कहां होंगे महाराज? अब कहां जाएंगे बिकाऊ राजनैतिक कसाब?
मै भी शिवराज तो चला नहीं,
-मै भी नौटंकीबाज़ ट्राय करके देखो, शायद चल जाय..!
पेयजल योजनाओं के संधारण में ग्रामीण दें अंशदान
शौर्य स्मारक में बुधवार की शाम पुलिस बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी
पत्नी से झगड़ा, आत्मदाह की कोशिश में आग फैली, नौ झुलसे
‘गिलोय’ के सब हुए कायल, नर्सरियों में शॉर्टेज, कीमत बढ़ी
जहांगीराबाद में रिकवरी रेट 93% और कोलार क्षेत्र में 79% पर पहुंचा
त्योहारी सीजन करीब, नहीं टूटी बाजार की उदासी
- Cocktail 2 Box Office Collection (2026): Cast, Budget, Release Date, Story, Download and Streaming Updates
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1

