प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना केंद्र सरकार की योजना होती है जिसमें स्थानीय सांसद के नाम को तरजीह दी जाती है, लेकिन आपसी गुटबाज़ी के चलते सांसद के पी यादव का नाम शिलापट्टिका से गायब कर दिया गया। ऐसा नहीं है कि ये नजारा पहली बार देखा गया हो बल्कि हमेशा ही BJP सांसद के पी यादव को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के किसी भी कार्यक्रम में महत्व नहीं दिया जाता। प्रधानमंत्री सड़क निर्माण के भूमिपूजन को लेकर अब राजनीति भी गर्मा गई है। भाजपा नेताओं ने सांसद के नाम को शिलापट्टिका में स्थान नहीं दिए जाने से आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं ने इस मामले को सीधे तौर पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना है। यादव समाज ने भी इसे पूरे समाज का अपमान करार दिया है।
वहीं कांग्रेसी नेता व कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे जयवर्धन सिंह ने भी ट्वीट करते हुए आग में घी का काम कर दिया है। जयवर्धन सिंह ने ट्वीट में लिखा- प्रोटोकॉल के अनुसार BJP सांसद का नाम शिलापट्टिका पर लिखा जाना था। कांग्रेस में रहते हुए पार्टी के आधारस्तंभों पर पानी फेरा था अब भाजपा में रहकर पानी फेरेंगे।
- Cocktail 2 Box Office Collection (2026): Cast, Budget, Release Date, Story, Download and Streaming Updates
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1

