भोपाल। हम आपको बता दें जब से सिंधिया जी बीजेपी में शामिल हुए हैं तब से ही कांग्रेस के कई बड़े नेता दिक्कत नेता पूर्व मंत्री बीजेपी में शामिल होने की होड़ में लग चुके हैं कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं तो कई आने की कोशिश में लगे हुए हैं ऐसे में मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भाजपा द्वारा चलाए गए तीन दिन के सदस्यता अभियान में 80 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने का दावा किया है। साथ ही आगामी समय में होने वाले विधानसभा के उप-चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं से एक-जुट रहने का आह्वान किया गया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया, ‘ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के ग्वालियर, गुना, भिंड व मुरैना संसदीय क्षेत्रों के 76 हजार 361 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत है।
हम सभी एकाकार होकर मध्य प्रदेश को नई उंचाई तक ले जाएंगे, यह मेरा अटल विश्वास है।’
भाजपा ने राज्यसभा सदस्य ज्येातिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार अंचल के दौरे पर आए । इस मौके पर भाजपा ने तीन दिवसीय सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा एक परिवार है, लेकिन कांग्रेस में एक परिवार ही पूरी कांग्रेस है। कांग्रेस में जो व्यक्ति सोनिया गांधी और राहुल गांधी के तलवे चाटे, केवल वही बना रह सकता है, वही वफादार कहलाता है। जो जनता के हित के लिए लड़े, उसे गद्दार घोषित कर दिया जाता है।
सदस्यता ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में फर्क यह है कि हमारी सरकार में देश और प्रदेश का विकास होता है और कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर होता है।
भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘कांग्रेस की सरकार बनाने में ग्वालियर-चंबल संभाग की बड़ी भूमिका रही। इतिहास में पहली बार इस संभाग की 34 में से 26 सीटें कांग्रेस को मिली। लोगों को उम्मीद थी कि कांग्रेस की सरकार विकास करेगी, क्षेत्र के साथ न्याय किया जाएगा। सरकार बनने के बाद ऐसा नहीं हुआ। कमल नाथ की सरकार हमेशा पैसों की तंगी का रोना रोती रही और वादाखिलाफी की और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा।’
सिंधिया ने कहा, ‘आने वाला चुनाव भाजपा और कांग्रेस का चुनाव नहीं है, यह चंबल की जनता के साथ न्याय का, मान-सम्मान का चुनाव है, प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। फैसला आपको करना है कि हम वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के रास्ते पर चलें या विकास के। आपको कमलनाथ-दिग्विजय की भ्रष्टाचारी जोड़ी चाहिए, या विकास को समर्पित शिवराज, नरेंद्रसिंह और ज्योतिरादित्य की त्रिमूर्ति चाहिए।’
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1
- Adipurush Box Office Collection Day 1 And Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers Download

