सूत्रों के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी और बीजेपी के कई नेता महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी से मुलाकात कर चुके हैं । हम आपको बता दें कि झारखंड में बीजेपी की बुरी तरह हार हुई थी सीएम उम्मीदवार रहे भी अपनी सीट बचाने में मुश्किल आने लगी इसी के बाद से झारखंड में बीजेपी कमजोर हो गई उन्होंने अन्य सहयोगी पार्टी से हाथ मिला कर उन्हें अपने बीजेपी में शामिल करवा लिया लेकिन बीजेपी अभी कमजोर है तो इसी को देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी को बीजेपी में शामिल कराया जा सकता है कि झारखंड में बीजेपी की सरकार में वापसी हो सके हम आपको यह भी बता दें कि उनकी पत्नी साक्षी महेंद्र सिंह धोनी भी बीजेपी की सदस्यता लेंगे । महेंद्र सिंह धोनी ने इस साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद ही उनकी दूसरी पारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। खबरें यहां तक हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) धोनी को ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी को भी पार्टी में शामिल कराना चाहती है। यही नहीं 2024 में होने वाले आम लोकसभा चुनाव में साक्षी सिंह धोनी को रांची से टिकट पेश करने की भी अटकलें हैं।
भाजपा 2019 में भी धोनी को अपना चुनाव प्रचारक बनाना चाहती थी, लेकिन तब उन्होंने मना कर दिया था। अब संन्यास के बाद धोनी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी फिर शुरू हो गई है। हालांकि, धोनी के बिजनेस पार्टनर अरुण पांडे ने कहा था कि धोनी प्रादेशिक सेना में सक्रिय रहेंगे।
धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते रहेंगे। आईपीएल में वह चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं। उनकी चेन्नई में भी बहुत फैन फॉलोइंग है। वह प्रशंसकों के बीच थाला के नाम से प्रसिद्ध हैं। तो क्या वह चेन्नई से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करेंगे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब भाजपा में किसी खिलाड़ी के शामिल होने की चर्चा चल रही है।
इससे पहले भी कई खिलाड़ी और क्रिकेटर भाजपा में शामिल हुए हैं और अहम पदों पर रह चुके हैं। क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा के टिकट पर पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। नवजोत सिंह सिद्धू भी भाजपा सांसद रह चुके हैं। दिवंगत क्रिकेटर चेतन चौहान भी भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वह उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री भी थे। कोरोना के कारण हाल ही में उनका देहांत हो गया है।
इसके अलावा ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तो केंद्रीय खेल मंत्री भी रह चुके हैं। हरियाणा चुनाव में ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त, कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वालीं बबीता फौगाट भी भाजपा के टिकट पर अपना भाग्य आजमा चुके हैं। ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर साइना नेहवाल भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1
- Adipurush Box Office Collection Day 1 And Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers Download

