आपको बता दें जब से बीजेपी की सरकार बनी है मध्य प्रदेश में तब से ही उथल-पुथल मचा हुआ है बीजेपी और कांग्रेस के बीच में वार पलटवार चलता ही जा रहा है जब से मार्च में बीजेपी की सरकार में फांसी हुई है तब से ही मध्य प्रदेश में आने वाले उपचुनावों को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में जबलपुर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज व बीजेपी नेताओं पर कई आरोप लगाए और निशाने साधे। वहींकांग्रेस वर्किंग कमेटी में कमान को लेकर शुरू हुए घमासान के मुद्दे पर वे पर्दा डालते नज़र आए। उन्होंने साफ कहा कि अगले छह माह में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा और इसका फैसला सीडब्ल्यूसी की बैठक में लिया जा चुका है। ग्वालियर में भाजपा के सदस्यता अभियान में हजारों नए कार्यकर्ताओं की सदस्यता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान मिस्ड कॉल अभियान है। आने वाले उपचुनाव में जनता के सामने लोकतंत्र को बचाना ही सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनमत को खत्म करने पर तुली हुई है, अपने चिर परिचित अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा के खिलाफ नया नारा भी दिया, उन्होंने लोकतंत्र बचाओ गद्दारों को भगाओ का नारा देते हुए कहा है कि भाजपा प्रदेश में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रही है।
सरकारी नौकरियों में युवाओं को रोजगार देने पर तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वार्थ सिद्धि में लगी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी जमकर आड़े हाथों लिया। प्रदेश में पूर्व में हुए भर्ती घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा और कहा कि अपने ससुराल वालों की मदद के लिए ही भर्ती के नियमों में बदलाव किया गया है ताकि वहां के लोग परिवहन विभाग में भर्ती हो जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश के मूल निवासियों को सरकारी नौकरी देने के सरकार के फैसले पर वे तभी भरोसा करेंगे जब इसका गजट में नोटिफिकेशन होगा।
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1
- Adipurush Box Office Collection Day 1 And Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers Download

