सोनिया गांधी जैसा कि आपको मालूम है कांग्रेस की हालत बहुत बुरी चल रही है बहुत बड़े-बड़े राज्य में गंवा चुकी है अब केंद्र भी कमा चुकी है इसके बाद अब उनके इस कोई रास्ता नहीं बचा है लेकिन पिछले वर्ष सोनिया गांधी ने वापस कमान संभाली थी लेकिन अब वह भी पद छोड़ रही है कहा जा रहा है कि कई नेता नाराज चल रहे हैं और वह दूसरी नई पार्टी बना सकते हैं. कल यानी सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की अहम बैठक होने वाली है. बैठक से पहले ही पार्टी के अंदर वरिष्ठ युवा नेताओं की लड़ाई शुरू हो गई है. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. पार्टी के नेता यहां तक आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य की वजह से किसी को भी मिलने का समय नहीं देती तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी भी पार्टी के नेताओं से बोलते हैं की वो अध्यक्ष नहीं है मिलने से इंकार कर देते हैं, ऐसे में पार्टी में कोई भी फैसले नहीं हो पा रहे हैं.
कई लीडर्स का मानना है कि पार्टी में सही समय पर फैसला नहीं लिए जाने की वजह से ही मध्यप्रदेश में सरकार गई सिंधिया जैसे बड़े नेता ने पार्टी छोड़ दी.
बैठक के दौरान ही पार्टी के कई सांसदों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाई थी. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी जब चाहे अध्यक्ष बन सकते हैं लेकिन वो जिम्मेवारी नहीं लेना चाहते इसलिए उनकी टीम के नेता सीनियर्स पर आरोप लगाते हैं.
बता दें, कांग्रेस (Congress) में अंदरूनी विवाद थमकर भी नहीं थमा है. अगर कुछ लोग पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की दोबारा इसी पद पर ताजपोशी देखना चाहते हैं, तो कुछ गांधी परिवार से किसी बाहर के शख्स को. इस बीच कांग्रेस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब पार्टी के बड़े नेताओं ने अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पत्र लिखकर पार्टी में बड़े बदलाव की मांग की है. यह मांग कांग्रेस के 23 बड़े नेताओं ने की है. इनमें 5 पूर्व मुख्यमंत्री, शशि थरूर (Shashi Tharoor) जैसे सांसद, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य तमाम पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. इनका कहना है कि पार्टी में बड़े बदलाव करके कांग्रेस को हो रहे नुकसान से बचाया जाए. यह मांग कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक से ऐन पहले की गई है.
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1
- Adipurush Box Office Collection Day 1 And Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers Download

