प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले मप्र सरकार ने किसान कल्याण निधि योजना लांच कर दी। सीएम शिवराज ने शुक्रवार को मिंटो हॉल में पहले ही दिन प्रदेश के 7.50 लाख किसानों के खातों में 2 हजार रुपए की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी गई। यह जल्दबाजी उपचुनाव की घोषणा के चलते की गई, जबकि विधिवत रूप से इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे। उपचुनाव से पहले शिवराज सरकार किसानों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए सरकार ने बड़ा दांव चला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मिंटो हॉल में किसान कल्याण निधि योजना लांच कर दी। इस योजना के माध्यम से हर साल किसानों के खाते में 10 हजार रुपए तक डाले जाएंगे।
इसमें 6 हजार रुपए केंद्र सरकार की तरफ होंगे और 4 हजार रुपए मप्र सरकार किसानों के खाते में डालेगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए की दो किश्तें पीएम सम्मान निधि में जोड़कर दी जाएंगी। इस तरह प्रदेश के 77 लाख किसानों को प्रति वर्ष 10-10 हजार रुपए प्राप्त होंगे
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1
- Adipurush Box Office Collection Day 1 And Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers Download

