मध्य प्रदेश में सत्ता का भविष्य तय करने वाले 28 विधानसभा सीटों (Assembly seats) के उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. दोनों पार्टियों की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है. इस सूची में 30-30 नेताओं के नाम हैं, लेकिन हर सीट पर डिमांड यहां के लोकल नेताओं की ही है. भाजपा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की डिमांड सबसे ज्यादा है. अगर सभाएं और रैलियों की बात की जाए तो कमलनाथ से शिवराज सिंह आगे हैं. उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने वाले दिन (29 सितंबर) से लेकर 22 अक्टूबर तक कमलनाथ ने 19 सभाएं की हैं.
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब तक 38 सभाएं कर चुके हैं.
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मोर्चा संभालेंगे. वह कमलनाथ के साथ कुछ जनसभाएं करने के साथ बंद कमरे में बैठकें भी करेंगे. अभी तक दिग्विजय सिंह परदे के पीछे से काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन में उनका कार्यक्रम तय हो जाएगा.
रोजाना 3 से 4 सीटों पर पहुंच रहे दोनों नेता
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रोजाना तीन से चार सीटों पर पहुंच रहे हैं. ऐसे में साफ है कि प्रचार के लिए बचे हुए 10 दिनों में ये नेता हर सीट पर कम से कम दो बार और जा सकते हैं. भाजपा में शिवराज सिंह के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी तेजी से सभाएं कर रहे हैं. उन्होंने 25 सभाएं कर ली हैं. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की 17 और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की 19 सभाएं हुई हैं.भाजपा के पास 3 तो कांग्रेस के पास 1 हेलिकॉप्टर
- Cocktail 2 Box Office Collection (2026): Cast, Budget, Release Date, Story, Download and Streaming Updates
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1

