हम आपको बता दें कांग्रेस से आए बीजेपी में बने दो मंत्रियों को देना पड़ सकता है इस्तीफा इसका कारण यही है कि अब तक उपचुनाव नहीं हुए हैं क्योंकि 6 महीने से अब ज्यादा का वक्त होने वाला है और अभी कोई चुनाव की उम्मीद नहीं लग रही है इस कारण दिखा देना पड़ सकता है। शिवराज सरकार (Shivraj Government) में सिंधिया खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) और गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) पर इस्तीफे की तलवार लटक रही है. दोनों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि 21अक्टूबर को इन्हें मंत्री बने 6 महीने पूरे हो जाएंगे लेकिन अभी तक ये विधानसभा के सदस्य नहीं हैं. जबकि नियम के मुताबिक मंत्री पद की शपथ लेने के 6 महीने के भीतर विधायक चुना जाना ज़रूरी है.
मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद शिवराज सरकार ने 21 अप्रैल को मंत्रिमंडल का गठन किया था. इस मंत्रिमंडल में 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी. मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव होना है. इनमें से तुलसी सिलावट की सांवेर और गोविंद सिंह राजपूत की सुर्खी विधानसभा सीट भी शामिल है. इन दोनों का ही इन सीटों से चुनाव लड़ना तय है. चुनाव आयोग यह तो साफ कर चुका है कि मध्य प्रदेश की 27 सीटों पर उपचुनाव 29 नवंबर से पहले करा दिए जाएंगे. लेकिन अगर चुनाव निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर तक पूरी नहीं हुई तो फिर दोनों को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा. यह माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. लेकिन चुनाव 21 अक्टूबर से पहले संपन्न हो पाएगा ऐसी संभावना कम ही लग रही है.
- Cocktail 2 Box Office Collection (2026): Cast, Budget, Release Date, Story, Download and Streaming Updates
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1

