शिवराज सरकार ने थमाया झुनझुना सरकारी नौकरी में मध्य प्रदेश के बच्चों को ही मिलेगी नौकरी कोरोना संकट के दौर में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार ने सरकारी नौकरी (Government Job) को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा, अब मध्यप्रदेश की सभी सरकारी नौकरियां सिर्फ राज्य के लोगों को ही मिलेंगी. इसके लिए जल्द ही जरूरी कानूनी बदलाव पेश किए जाएंगे. हालांकि जानकार कहते हैं सरकार की ये मंशा शायद ही कानूनी कठघरे में टिक पाए. वैसे सरकार ने भी ऐलान कर दिया है, लेकिन कहा है कि नियम कायदे अभी बनेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा “आज मध्यप्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला किया है. शासकीय नौकरी सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों को देंगे.
आवश्यक कानूनी प्रावधान कर रहे हैं.”
इस ऐलान पर विपक्ष ने भी रवायत के तहत ऑनलाइन-ऑफलाइन हमला बोला. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने याद दिलाया कि उन्होंने निजी नौकरियों में 70 फीसदी आरक्षण की बात कही थी. उन्होंने कहा “मैंने अपनी 15 माह की सरकार में प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता से रोज़गार मिले, इसके लिए कई प्रावधान किए. मैंने हमारी सरकार बनते ही उद्योग नीति में परिवर्तन कर 70% प्रदेश के स्थानीय युवाओं को रोज़गार देना अनिवार्य किया. हमने युवा स्वाभिमान योजना लागू कर युवाओं को रोज़गार मिले, इसके लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय किए.”
कमलनाथ ने कहा कि “आपकी 15 साल की सरकार में प्रदेश में बेरोज़गारी की क्या स्थिति रही, यह किसी से छिपी नहीं. युवा हाथों में डिग्री लेकर नौकरी के लिए दर-दर भटकते रहे. क्लर्क व चपरासी की नौकरी तक के लिए हज़ारों डिग्री धारी लाइनों में लगते रहे. मज़दूरों व गरीबों के आंकड़े इसकी वास्तविकता ख़ुद बयां कर रहे हैं. अपनी पिछली 15 वर्ष की सरकार में कितने युवाओं को आपकी सरकार ने रोज़गार दिया, यह भी पहले आपको सामने लाना चाहिए. आपने प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता से नौकरी देने के हमारे निर्णय के अनुरूप ही घोषणा की लेकिन यह पूर्व की तरह ही सिर्फ़ घोषणा बनकर ही न रह जाए. प्रदेश के युवाओं के हक के साथ पिछले 15 वर्ष की तरह वर्तमान में भी छलावा ना हो, वे ठगे ना जाएं. यह आगामी उपचुनावों को देखते हुए मात्र चुनावी घोषणा बनकर ना रह जाए, इस बात का ध्यान रखा जाए अन्यथा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी.”
को बता दे उपचुनाव से पहले शिवराज सरकार का ऐलान आने वाले 27 सीटों पर क्या प्रभाव डालता है यह तो देखने वाली बात होगी पर मजदूर वर्ग और युवा इस वक्त बहुत बुरी तरह फंसे हुए हैं कोरोना का हाल में इसलिए सरकारी नौकरी का वादा सरकार कर रही है क्या सरकार वह निभा पाएगी बच्चों को जो कि मध्य प्रदेश में रहकर भी नौकरी नहीं पा पाते हैं उन्हें अब और ज्यादा नौकरी मिल पाती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1
- Adipurush Box Office Collection Day 1 And Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers Download

