इंदौर: मध्य प्रदेश में इंदौर से रीवा जा रही यात्री बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना सुबह 5 बजे आनू फाटक मोड़ के पास घटी है। जहां तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर नाले में जा गिरी। हादसे में लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिन्हें पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, हिंडोरिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आनू फाटक के समीप इंदौर के MP 30 P 3030 इंटरसिटी कंपनी की बस का संतुलन बिगड़ा और वह खाई में गिर
सवार थे। हादसे के बाद ड्राइवर कंडक्टर घटनास्थल से फरार हो गए। आपको बता दें कि इंदौर संभाग में लॉकडाउन लागू होने के 5 महीने के बाद आज से इंदौर में बस परिवहन सेवा आरंभ की गई थी। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मीटिंग के बाद यह फैसला लिया था।
शहर के BRTS में बस सेवा शुरू की गई थी। जिसमें सभी बसों को और बस स्टाफ को संचालन से पहले पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है। वहीं बसों में मुसाफिरों को पहले जैसी सभी सुविधाएं पूर्व निर्धारित किराए के मुताबिक ही मिली। AICTSL के CEO संदीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है और प्रत्येक यात्री को बस में प्रवेश करने के पहले हाथ सैनिटाइज करने की सुविधा दी जा रही है ।
- Cocktail 2 Box Office Collection (2026): Cast, Budget, Release Date, Story, Download and Streaming Updates
- Cloudflare Not Working? Full Troubleshooting Guide (521, 520, CAPTCHA, SSL, Cache & More)
- Why Is My Roku Remote Not Working? Complete Troubleshooting Guide (2025)
- Sitaare Zameen Par download Filmywap, Filmyzilla, Filmymeet, Moviesfliex, 123mkv, Tamilrockers
- Gadar 2: The Resounding Victory at the Box Office Collection Day 1

