Jyotiraditya Scindia बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्रीमान ज्योतिरादित्य सिंधिया जी वर्चुअल रैली को संबोधित किया. उसके के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त जी ने भी वर्चुअल रैली को संबोधित किया। प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे मुंगावली विधानसभा, शाम 4 बजे बमौरी विधानसभा, 7 जुलाई को दोपहर 12 बजे अशोकनगर विधानसभा, शाम 4 बजे करैरा विधानसभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 8 जुलाई को श्री शर्मा दोपहर 2 बजे सांवेर विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार सारी वर्चुअल रैली होंगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी एवं राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का मुँगावली विधानसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन संवाद. https://twitter.com/BJP4MP/status/1280029292697538560?s=20
डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयन्ती पर उन्हें नमन् करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहूंगा कि हम हमारे महान नेताओं के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करें। उनके विचारों को आत्मसात कर उनके संकल्प को पूरा करने का प्रयास करें। – श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी
आज मुंगावली विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित कर भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सब एक परिवार के सदस्य हैं, हमारे यहां कोई नेता या कार्यकर्ता नहीं है। इस भावना के साथ हमें मिलकर काम करना है।
चाहे मेरे पूज्य पिताजी हो या मैं, हमने कभी भी राजनीति में छल कपट का सहारा नहीं लिया, इसीलिए लोग हम पर अनर्गल आरोप लगाते है। मैंने खुद को पूरे विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी को सौंप दिया है । अब यही मेरा परिवार है।

