रेस 3 का सेलिब्रेशन ! RACE 3 Celebrations
ये सलमान ख़ान के फैन्स नहीं उनके भक्त हैं, ऐसे हो रहा है रेस 3 का सेलिब्रेशन
मुंबई। इस साल की ईदी पर सलमान ख़ान के फैन्स को मिली उनकी ब्रैंड न्यू फ़िल्म ‘रेस 3’, जिसे देखने के लिए लोग जा नहीं रहे बल्कि उमड़ पड़े हैं। हर बार की तरह इस बार भी सलमान के फैन्स उनकी फ़िल्म देखने के लिए मानो पागल हुए जा रहे हैं। सामने आई हैं कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियोज़ जिन्हें देखकर आप भी यही कहेंगे कि ये सलमान के फैन्स नहीं बल्कि उनके भक्त हैं।
मुंबई के कई सिनेमाघरों के बाहर इन भक्तों ने सलमान की फ़िल्म के नारे लगाए हैं। उनके बड़े-बड़े पोस्टर लगाए हैं और सलमान को भगवान बनाते हुए हार भी पहनाया है। सलमान की भक्ति में लीन हुए ये फैन्स उनके पोस्टर पर टिका लगा रहे हैं, फ़िल्म के पोस्टर के आगे नारियल फोड़ा जा रहा है। यही नहीं लोग सिनेमाघरों की छतों तक चढ़ गए हैं! आइये आपको भी दिखाते हैं सलमान और उनके फैन्स… हमारा मतलब हैं उनके भक्तों का यह जोश!
यह भी पढ़ें: हेलन के असिस्टेंट हुआ करते थे बॉलीवुड के ये डिस्को डांसर, जानिये इनके बारे में 5 ख़ास बातें
सोशल साइट्स पर सलमान के कई सारे फैनक्लब्स हैं जो आज सुबह से लोगों में सलमान के क्रेज को तस्वीरों और वीडियो में उतार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। ज़रा देखिये ये नज़ारा-
He is no not as much as a God for us. Kahavat toh suni hogi “Others have fans, Salman Khan has devotees”@BeingSalmanKhan ? pic.twitter.com/frMk5x1o23
रेमो डि’सूज़ा द्वारा डायरेक्ट हुई इस फ़िल्म में सलमान के साथ जैकलिन फर्नांडिस, डेज़ी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साक़िब सलीम भी हैं। लेकिन, क्रेज़ तो सिर्फ भाईजान का है। आप जानते ही होंगे कि यह अब्बास मस्तान की फिल्म ‘रेस’ का तीसरा पार्ट है। पहली ‘रेस’ साल 2008 में रिलीज़ हुई थी जिसमें सैफ अली ख़ान, बिपाशा बासु, कटरीना कैफ, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर थे। साल 2013 में ‘रेस 2’ आई जिसमें सैफ, जॉन इब्राहीम, दीपिका पादुकोण, अमीषा पटेल और अनिल कपूर थे। जी हां, सिर्फ अनिल ही इस फ्रेंचाइज़ी में शुरू से अब तक जुड़े हुए हैं, बाकी के किरदार बदलते रहे हैं!
This How Biggest Megastar of INDIA #SalmanKhan is Welcomed ? #Race3WaaliEid pic.twitter.com/83gfJmt9nB
इस तरह का नज़ारा अक्सर रजनीकांत की फ़िल्मों के लिए देखा जाता है। लोग रजनीकांत के पोस्टर का दूध से नहलाते हैं, उनकी आरती होती है। लेकिन, अब लग रहा है कि सलमान भी किसी से कम नहीं है। देखा जाए तो ‘रेस 3’ को ट्रोल भी बहुत किया गया है। डेज़ी शाह का डायलोग ‘Our business is our business, not your issue to worry about’s तो आपने सुना ही होगा और इन्टरनेट पर इसकी ट्रोलिंग की कई तस्वीरें भी देखी होगी। लेकिन, बावजूद इन सभी चीज़ो के, भाई के फैन्स तो भाई के फैन्स हैं!
यह भी पढ़ें: ‘रेस 3’ से रफ़्तार पकड़ेगा बॉबी का करियर, धर्मेंद्र कर रहे हैं दिल से दुआएं
Be it a Tiger or a Sikander, Xmas or Eid.
Salman Khan is praised everytime.
You won’t locate a superior Fanclub than Bhubaneshwar FC who praise each and every film of Salman like a festival.#Race3 ( @TSKH_official ) pic.twitter.com/sIFK0EhYIH
फ़िल्म के अन्य कास्ट में शामिल बॉबी देओल के लिए यह फ़िल्म बेहद ख़ास है। सालों बाद बॉबी को इतने बड़े बैनर की फ़िल्म में देखा जा रहा है। इसलिए इस फ़िल्म से ना कि सिर्फ दर्शकों को बल्कि बॉबी को भी खूब उम्मीदें होंगी। सलमान की आनेवाली फ़िल्मों की बात की जाए तो, वो जल्द ही अली अब्बास ज़फर के साथ फ़िल्म ‘भारत’ में नज़र आएंगे, जिसकी शूटिंग भी सलमान ने शुरू कर दी है। इस फ़िल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी भी होंगी।